चैम्पियंस लीग : सलाह का शानदार प्रदर्शन, अंतिम-16 में लिवरपूल

लिवरपूल, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। मोहम्मद सलाह के शानदार प्रदर्शन की बदौलत लिवरपूल ने चैम्पियंस लीग के अंतिम-16 दौर में प्रवेश कर लिया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, चैम्पियंस लीग के ग्रुप-सी में मंगलवार रात को खेले गए मैच में लिवरपूल ने नपोली को 1-0 से मात दी।

इस मैच में सलाह ने पहले ही हाफ में गोल कर लिवरपूल को बढ़त दे दी थी। सलाह ने 34वें मिनट में गोल किया था। इसके बाद, दूसरे हाफ में टीम ने अच्छा डिफेंस करते हुए इस मैच को 1-0 से जीतकर अंतिम-16 में कदम रखा।

लिवरपूल के मुख्य कोच जुर्गेन क्लोप ने कहा कि उन्हें इस जीत के बाद अपनी टीम पर इससे अधिक गर्व नहीं हो सकता।

सलाह के अलावा इस मैच में गोलकीपर एलिसन ने भी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अंतिम समय में नपोली की ओर से किए गए गोल के प्रयास को असफल करते हुए लिवरपूल की 1-0 की बढ़त बरकरार रखी, जिसके दम पर टीम ने जीत हासिल की।

लिवरपूल के लिए सभी प्रतियोगिताओं में एनफील्ड मैदान पर खेले गए अब तक के कुल 38 मैचों में सलाह का यह 48वां गोल था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493