कीव, 25 फरवरी (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर सिटी ने बुधवार को खेले गए चैम्पियंस लीग के अंतिम-16 दौर के पहले चरण के मुकाबले में डायनामो कीव को 3-1 से हरा दिया।
इस जीत के साथ सिटी ने पहली बार इस प्रतिष्ठित लीग के क्वार्टर फाइनल में खेलने की सम्भावना बना ली है। दूसरे चरण का मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जाएगा, जिसे गोलरहित ड्रॉ कराकर या 1-0 या फ्रि 2-0 से हाकर भी यह टीम अंतिम-8 दौर में पहुंच जाएगी।
इस टीम के लिए चैम्पियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की सम्भावना काफी अच्छी खबर है। वैसे यह टीम एफए कप से बाहर हो चुकी है और साथ ही साथ प्रीमियर लीग में चौथे स्थान पर खिसक चुकी है।
दूसरे चरण का मुकाबला मैनचेस्टर में 15 मार्च को खेला जाएगा।
dharmpath.com dharmpath