चैम्पियंस लीग सेमीफाइनल मैच से बाहर हुए चोटिल करास्को

मेड्रिड, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब एटलेटिको मेड्रिड के चोटिल खिलाड़ी यानिक करास्को स्थानीय प्रतिद्वंद्वी रियल मेड्रिड के खिलाफ चैम्पियंस लीग सेमीफाइनल के पहले दौर से बाहर हो गए हैं।

क्लब ने करास्को के कंधे में दर्द की पुष्टि की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, करास्को को मंगलवार की रात को विलारियल के खिलाफ खेले गए मुकाबले में चोट लगी थी। इस मैच में एटलेटिको को विलारियल ने 1-0 से हराया था।

विलारियल के खिलाफ हुए मैच के दौरान करास्को 15 मिनट भी पिच पर नहीं टिक पाए। पहले ऐसा माना जा रहा था कि उनके कंधे में फ्रैक्चर हुआ है, लेकिन बाद में उनकी चोट के स्कैन में सामने आया कि उनके कंधे में समस्या है।

चोटिल होने के कारण वह स्पेनिश लीग में लास पाल्मास और एईबार के खिलाफ होने वाले मुकाबलों के साथ-साथ चैम्पियंस लीग सेमीफाइनल के पहले दौर में भी एटलेटिको के साथ नहीं खेल पाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493