चैम्पियंस लीग : सेमीफाइनल के पहले चरण में जीता रियल

म्यूनिख, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड ने चैम्पियंस लीग सेमीफाइनल के पहले चरण में जीत हासिल कर फाइनल में पहुंचने के अपने अवसरों को मजबूत कर लिया है।

म्यूनिख, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड ने चैम्पियंस लीग सेमीफाइनल के पहले चरण में जीत हासिल कर फाइनल में पहुंचने के अपने अवसरों को मजबूत कर लिया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, एलियांज एरीना में बुधवार रात को खेले गए मैच में रियल ने बायर्न म्यूनिख को 2-1 से मात दी।

इस मैच में म्यूनिख ने अच्छी शुरुआत की थी। 28वें मिनट में जोशुआ किमिच ने रोड्रिगेज से मिले पास को गोल में तब्दील कर क्लब का खाता खोला।

इसके बाद, 44वें मिनट में मार्सेलो ने रियल के लिए गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया।

दूसरे हाफ में रियल ने अपने अच्छे डिफेंस के दम पर बायर्न को गोल नहीं करने दिया और 57वें मिनट में मार्को आसेनसियो की ओर से किए गए गोल के दम पर 2-1 से जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493