रोम, 3 मई (आईएएनएस)। एस रोमा के खिलाफ खेले गए चैम्पियंस लीग सेमीफाइनल के दूसरे चरण में भले ही लीवरपूल को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन दोनों चरणों के औसतन परिणाम में बाजी मारते हुए उसने फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

लीवरपूल ने 2007 के बाद से पहली बार इस लीग के खिताबी मुकाबले में कदम रखा है।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, स्टाडियो ओलम्पिको स्टेडियम में बुधवार रात खेले गए सेमीफाइनल के दूसरे चरण में रोमा क्लब मे लीवरपूल को 4-2 से मात दी।
इस सेमीफाइनल के पहले चरण में लीवरपूल ने रोमा को 5-2 से हराया था और ऐसे में दोनों चरणों के औसत परिणामों के तहत लीवरपूल ने 7-6 से जीत हासिल करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया।
इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम में करीब 62,000 प्रशंसक मौजूद थे।
लीवरपूल का सामना अब फाइनल में रियल मेड्रिड से होगा।
dharmpath.com dharmpath