‘चॉक एंड डस्टर’ के लिए शबाना ने की स्ट्रीट शॉपिंग

मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता शबाना आजमी ने अपनी आने वाली फिल्म ‘चॉक एंड डस्टर’ के लिए मुंबई के पटरी बाजार में घंटों वक्त बिताया।

एक बयान के अनुसार, शबाना आने वाली फिल्म में एक शिक्षिका की भूमिका निभा रही हैं और अपने किरदार की जरूरत के मद्देनजर वह मुंबई के पटरी बाजार में घंटों घूमती रहीं।

उन्होंने अंधेरी, सांता क्रूज, बांद्रा और चर्चगेट के पटरी बाजार से बिंदी और चूड़ियां खरीदीं। यही नहीं, उन्होंने अपने लिए वहां से चप्पलें और साड़ियां भी खरीदीं।

फिल्म ‘चॉक एंड डस्टर’ की कहानी एक शिक्षिका, शिक्षा व्यवस्था और देश की व्यवस्था के वाणिज्यिकरण के बारे में है। फिल्म की कहानी राजीव वर्मा ने लिखी है और निर्देशन जयंत गिलतर कर रहे हैं।

‘चॉक एंड डस्टर’ के माध्यम से बॉलीवुड के जाने माने मेकअप आर्टिस्ट सुभाष सिंह फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं। फिल्म में जूही चावला, जरीना वहाब, दिव्या दत्ता, अनुपम खेर, जैकी श्रॉफ, समीर सोनी और आर्य बब्बर महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493