चोंगकिंग है चीन का सबसे भीड़भाड़ वाला शहर

बुधवार को अपनी तरह की पहली चीनी शहरी स्मार्ट परिवहन रपट में दीदी कुवैदी ने चोंगकिंग को चीन का सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाला शहर बताया है। उसके बाद किंगडाओ और गुआंगझू का नंबर है जिन्होंने बीजिंग और शंघाई को ट्रैफिक जाम के मामले में पीछे छोड़ दिया है। बीजिंग को इस सूची में चौथा स्थान मिला है, वहीं शंधाई आठवें नंबर पर है।

दीदी कुवैदी ने 2015 में 30 करोड़ ऐप यूजर्स द्वारा किए गए 1.43 अरब यात्रा के आंकड़ों का विश्लेषण कर यह रपट तैयार किया है। कंपनी का कहना है कि चीन के दूसरे और तीसरे दर्जो के शहरों में भी ट्रैफिक जाम बढ़ता जा रहा है। इसका मुख्य कारण तेजी से बढ़ता शहरीकरण और कार खरीदारी में बेतहाशा इजाफा है।

2009 में अमेरिका को पीछे छोड़ कर चीन दुनिया का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार बन गया। 2015 में भी चीन ने कार के उत्पादन और बिक्री में अपना यह स्थान बरकरार रखा।

दीदी कुवैदी चीन की सबसे बड़ी ऐप आधारित कैब सर्विस है, जिसके साथ एक करोड़ ड्राइवर्स पंजीकृत हैं। चीन के निजी कैब सर्विस के बाजार में दीदी कुवैदी की हिस्सेदारी 87 फीसदी है। वहीं, टैक्सी सर्विस के बाजार में इसकी 99 फीसदी हिस्सेदारी है। दीदी कुवैदी अपनी प्रतिद्वंदी कंपनी उबेर से बहुत ज्यादा आगे है, क्योंकि उबेर ने चीन के बाजार में काफी देर से शुरुआत की थी।

दीदी के आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी ने प्रतिदिन औसतन 11.4 लाख कार ट्रिप को सड़क से कम किया। इससे कार्बन उत्सर्जन में 1.3 करोड़ टन की कमी आई है। चीन के सभी प्रांतों और नगरपालिकाओं में दीदी की सेवा उपलब्ध है। चीन में किसी टैक्सी के इंतजार का औसत समय 20 मिनट है, लेकिन दीदी के ऐप पर औसत इंतजार समय छह मिनट है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493