चोटिल अक्षर पटेल का स्थान लेंगे जडेजा

चेन्नई, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के पहले तीन मैचों के लिए भारतीय टीम में चुने गए अक्षर पटेल चोटिल हो कर टीम से बाहर हो गए हैं।

चेन्नई, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के पहले तीन मैचों के लिए भारतीय टीम में चुने गए अक्षर पटेल चोटिल हो कर टीम से बाहर हो गए हैं।

अक्षर की जगह स्टार हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को टीम में वापस बुलाया गया है। चयनकर्ताओं ने तीन मैचों के लिए जडेजा को आराम देने का फैसला किया था, लेकिन अक्षर के चोटिल हो जाने के कारण उनकी टीम में वापसी हुई है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार, अक्षर को एमए चिदंबरम स्टेडियम में अभ्यास के दौरान बाएं टखने में चोट लग गई।

बयान के मुताबिक, “अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने शनिवार को आस्ट्रेलिया के लिए पहले तीन वनडे मैचों के लिए चोटिल अक्षर पटेल की जगह रवींद्र जडेजा को टीम में शामिल किया है।”

बयान में कहा गया है, “अक्षर को आराम करने की सलाह दी गई है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उन पर नजर बनाए हुए है।”

इससे पहले, जडेजा के साथ रविचंद्रन अश्विन को आराम देने का फैसला किया गया था। यह दोनों श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी नहीं खेले थे।

टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, मनीष पांडे, केदार जाधव, अजिंक्य रहाणे, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, मोहम्मद शमी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493