चोटिल क्रिस लिन के आईपीएल में खेलने पर संदेह

मुंबई, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी क्रिस लिन रविवार रात को मुंबई में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मुकाबले में चोटिल हो गए और इस कारण उनके आगे खेलने पर संदेह जताया जा रहा है।

रविवार को हुए मैच में मुंबई की टीम ने कोलकाता को चार विकेट से मात दी थी।

वेबसाइट ‘ईएसपीएनक्रिकइन्फो डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, लिन को इस मैच में फील्डिंग के दौरान कंधे पर चोट लगी थी। पिछले दो साल में उन्हें इसी कंधे पर तीसरी बार चोट लगी है।

इस मैच के बाद लिन ने ट्वीट किया, “क्रिकेट के भगवानों, क्या मैंने कुछ गलत किया है?” कोलकाता टीम के फीजियो एंड्रयू लीपस ने मैच के बाद लिन की चोट की जांच की थी।

आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बल्लेबाज लिन सोमवार को 27 साल के हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया की पुरुष पेशेवर टी-20 क्रिकेट टीम ब्रिस्बेन हीट के महाप्रबंधक ने कहा कि उनका क्लब लिन की चोट के बारे में जानकारी की मांग कर रहा है।

उन्होंने कहा, “हम उनकी जांच पर नजर बनाए हुए हैं। उनके कंधे पर एक बार फिर चोट लगना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस प्रकार के जन्मदिन की उम्मीद नहीं करता कोई। क्लब की शुभकामनाएं उनके साथ हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493