कोलकाता, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को यहां ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारतीय पारी के तीसरे ओवर में न्यूजीलैंड के गेंदबाज ट्रेंट बाउल्ट की एक गेंद को खेलने के दौरान हाथ के अंगूठे पर चोट लगने के बाद एक्सरे के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
बाउल्ट की गेंद पर पगबाधा आउट होने वाले धवन ने भारतीय पारी में 17 रनों का योगदान दिया।
ड्रेसिंग रूम में वापसी करने पर भारतीय क्रिकेट टीम के चिकित्सक ने धवन को दर्द की शिकायत होने पर चोट की जांच कराने की सलाह दी।
एक सूत्र का कहना है कि वह अस्पताल में मुश्किल से केवल पांच मिनट तक रहे। अभी उनके अंगूठे की एक्सरे रिपोर्ट आनी बाकी है। उनके मैदान पर वापसी करने की संभावना पर संदेह जताया जा रहा है।
अंगूठे पर चोट लगने से पहले धवन को उनके कंधे पर भी गेंद लगी थी। इस गेंद को बाउल्ट ने ही डाला था।
ऐसा माना जा रहा है कि वह तीन सप्ताह के लिए मैदान से बाहर हो सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath