चोटिल नेमार, कोपा अमेरिका से बाहर (लीड-1)

ब्रासिलिया, 6 जून (आईएएनएस)। ब्राजील के स्टार फॉरवर्ड नेमार चोटिल होने के कारण कोपा अमेरिका में नहीं खेल पाएंगे।

नेमार को बुधवार को कतर के साथ खेले गए एक दोस्ताना मैच के दौरान चोट लग गई थी। ब्राजील ने इस दोस्ताना मैच में 2-0 से जीत दर्ज की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नेमार को बुधवार को खेले गए मैच के 22वें मिनट में टखने में चोट लग गई।

बाद में जब उन्हें मेडिकल स्टाफ द्वारा बाहर ले जाया जा रहा था तब वह चिल्लाते हुए नजर आ रहे थे। नेमार पैर में चोट के चलते 2018-19 सीजन में ज्यादा मैच नहीं खेल पाए थे।

ब्राजील की फुटबाल संस्था ने कहा कि नेमार को टखना में चोट लगी है और वह कोपा अमेरिका तक इससे नहीं उबर पाएंगे।

कोपा अमेरिका ब्राजील के पांच शहरों में 14 जून से सात जुलाई तक खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में ब्राजील को बोल्विया, पेरु और वेनेजुएला के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493