चोटिल स्टोइनिस को चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर होने का डर

ब्रिस्बेन, 22 मई (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस को डर है कि चोटिल होने के कारण कहीं वह जून में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट से बाहर न हो जाएं।

भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए स्टोइनिस को चोट लगी थी।

स्टोइनिस को पांच मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ खेले गए मैच में कंधे पर चोट लगी थी और इसके तुरंत बाद वह इलाज के लिए आस्ट्रेलिया लौट आए थे।

वेबसाइट ‘डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू क्रिकेट डॉट को डॉट एयू’ को दिए एक बयान में स्टोइनिस ने कहा, “निश्चित तौर पर मुझे चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट से बाहर होने का डर है।”

स्टोइनिस ने कहा, “शुरुआत में चिकित्सकों ने कहा था कि इस चोट को ठीक होने में 4-6 सप्ताह का समय लगेगा, लेकिन घर पहुंचने के बाद से चीजें सही हो रही हैं।”

चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में आस्ट्रेलिया के अभियान की शुरुआत दो जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से होगी।

स्टोइनिस ने कहा, “चोटिल होने के कारण आपको डर लगता है कि कहीं आप से कुछ छूट न जाए। मैं इस मामले पर अधिक चिंता नहीं करने की कोशिश कर रहा हूं, क्योंकि चिता से बच कर ही आप सही तरह से ठीक हो पाते हैं। सभी चीजें सही दिशा में हैं और मैं अपने फीजियो के साथ संपर्क में हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493