चोटिल हालेप का डब्ल्यूटीए फाइनल्स में खेलना संदिग्ध

लंदन, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। वर्ल्ड नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी रोमानिया की सिमोना हालेप का इसी महीने डब्ल्यूटीए फाइनल्स में खेलना संदिग्ध लग रहा है।

हालेप को स्लिप डिस्क के कारण परेशानी हो रही है और इसी कारण उन्होंने चीन ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है। वह रविवार को चीन ओपन के पहले दौर के मैच में पीठ में चोट के कारण रिटायर्ड हो गई थीं।

हालेप का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि उनकी यह चोट कब तक ठीक होगी।

बीबीसी ने हालेप के हवाले से लिखा है, “अगले कुछ दिनों में मैं इस पर डॉक्टर से चर्चा करूंगी। मैं आपको इस मसले पर लगातार जानकारी देती रहूंगी।”

हालेप ने ट्वीटर के माध्यम से अपनी स्थिति की जानकारी दी है। इस चोट के कारण हालेप 21 से 28 अक्टूबर तक सिंगापुर में खेले जाने वाले डब्ल्टूयीए फाइनल्स से बाहर हो सकती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493