चोट के कारण कोंटा ईस्टबोर्न टूर्नामेंट से हटीं

इस्टबोर्न (ब्रिटेन), 30 जून (आईएएनएस)। ब्रिटेन की महिला टेनिस खिलाड़ी योहाना कोंटा ने चोट के कारण ईस्टबोर्न टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में से अपना नाम वापस ले लिया है।

सेमीफाइनल में शुक्रवार को उनका सामना चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिसकोवा से होना था।

कोंटा जर्मनी की एंजेलिक केर्बर के खिलाफ हुए मैच में कोर्ट पर गिर गई थीं। वाबजूद इसके वह 6-3,6-4 से मुकाबला जीतने में सफल रही थीं।

विश्व की तीसरे नंबर की खिलाड़ी प्लिसकोवा को सीधे फाइनल में जगह मिल गई है।

वह फाइनल में ब्रिटेन की हीथर वाटसन और डेनमार्क की कैरोलिन वोजनियाकी के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच कि विजेता से भिड़ेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493