बर्लिन, 11 फरवरी (आईएएनएस)। जर्मन लीग क्लब बायेर लेवरकुसेन के जेवियर हर्नादेज चोट के कारण एक मैच के लिए बाहर हो गए हैं।
मेक्सिको के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हर्नादेज चोट के कराण डाम्सटाड के साथ होने वाले जर्मन लीग मैच में नहीं खेल सकेंगे।
कोच रोजर स्मीट ने इसे टीम के लिए भारी नुकसान करार दिया है।
सितम्बर 2015 में क्लब के साथ करार करने के बाद से हर्नादेज कुल 22 गोल कर चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath