बर्लिन, 4 नवंबर (आईएएनएस)। जर्मन लीग क्लब वूल्फ्सबर्ग के लिए खेलने वाले मिडफील्डर जूलियन ड्राक्सलेर चोट के कारण मैदान से बाहर हो गए हैं।
क्लब ने अपनी आधाकारिक वेबसाइट पर इसकी पुष्टि की। क्लब के मुताबिक गुरुवार को अभ्यास के दौरान ड्राक्सलेर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है।
जर्मनी की अंतर्राष्ट्रीय टीम के सदस्य 23 साल के ड्राक्सलेर इस चोट के कारण एससी फ्रीबर्ग के साथ होने वाले जर्मन लीग मुकाबले में नहीं खेल सकेंगे।
क्लब ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया है कि ड्राक्सलेर कितने समय के लिए मैदान से बाहर हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath