चोट के कारण मोरक्को के खिलाफ नहीं खेलेंगे मेसी

ब्यूनस आयर्स, 23 मार्च (आईएएनएस)। अर्जेटीना के फारवर्ड खिलाड़ी लियोनेल मेसी पांव में चोट के कारण मोरक्को के खिलाफ होने वाले दोस्ताना मुकाबले में नहीं खेलेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मेड्रिड में वेनेजुएला के खिलाफ हुए दोस्ताना मुकाबले के दौरान 90वें मिनट में 31 वर्षीय मेसी को पैर में समस्या हुई।

मेसी के खेलने के बावजूद अर्जेटीना को वेनेजुएला के खिलाफ 3-1 से हार का सामना करना पड़ा।

अर्जेटीना फुटबाल संघ (एएफए) ने एक बयान में कहा कि मैच के दौरान मेसी के पांव की समस्या और बढ़ गई।

पिछले वर्ष रूस में हुए फीफा विश्व कप के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फ्रांस के खिलाफ मिली 4-3 की हार के बाद मेसी पहली बार अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए खेल रहे थे।

मिडफील्डर गोंजालो मार्टिनेज भी चोट के कारण मंगलवार को होने वाले मुकाबले में नहीं खेलेंगे।

अर्जेटीना के खिलाफ मैच का पहला गोल वेनेजुएला के लिए सोलोमोन रोनडोन ने दागा। 44वें मिनट में जॉन मूरिलो ने अपनी टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।

दूसरे हाफ में59वें मिनट में गोल करते हुए लाउटारो मार्टिनेज ने अर्जेटीना के जीत की उम्मीद को बनाए रखा, लेकिन 75वें मिनट में जोसफ मार्टिनेज ने पेनाल्टी को गाले में बदलकर वेनेजुएला की जीत सुनिश्चित कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493