चोट के कारण मौजूदा सत्र से बाहर हुए मरे

लंदन, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के टेनिस स्टार एंडी मरे अक्टूबर में बीजिंग और शंघाई टूर्नामेंट में चोट के कारण हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने बुधवार को इस बात की जानकारी दी।

उन्होंने साथ ही ऐसी संभावना भी जताई है कि वह इस बाकी बचे पूरे सत्र में न खेल पाएं।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, 30 साल के मरे ने अमेरिकी ओपन से दो दिन पहले अपना नाम वापस ले लिया था। वह जुलाई में विबंलडन में अंतिम बार कोर्ट पर उतरे थे जहां क्वार्टर फाइनल में उन्हें अमेरिका के सैम क्वेरी ने मात दी थी।

विश्व में दूसरी वरीयता प्राप्त पुरुष खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, “मेरे भावी करियर के लिए यह सबसे बेहतर फैसला है। मुझे विश्वास है कि इस आराम के समय के बाद मैं दोबारा अपनी फिटनेस के शीर्ष स्तर पर लौट सकूंगा और अगले साल ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में हिस्सा लेने में सफल रहूंगा।”

उन्होंने कहा, “मैं अपने 2018 सत्र की शुरुआत ब्रिस्बेन से करूंगा जहां मैं आस्ट्रेलियन ओपन के लिए अपने आप को तैयार करूंगा। इसके बाद मैं ग्लासगो में खेलूंगा जहां रोजर फेडरर का सामना करूंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493