चोट के कारण विंबलडन से बाहर हुईं एजारेंका

मिंस्क (बेलारूस), 24 जून (आईएएनएस)। बेलारूस की महिला टेनिस खिलाड़ी विक्टोरिया एजारेंका चोट के कारण इस साल होने वाले विंबलडन ओपन से बाहर हो गईं हैं। टूर्नामेंट के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के माध्यम से इस बात की घोषणा की गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एजारेंका फ्रेंच ओपन के पहले दौर में इटली की करिन नाप के खिलाफ खेलते हुए चोट के कारण बाहर हो गई थीं। उसके बाद वह कोर्ट पर नहीं लौटी हैं। एजारेंका ने गुरुवार को इस फैसले के बारे में बताया था।

एजारेंका विबंलडन के लिए बेलारूस की राजधानी में अभ्यास कर रही थीं। वह जिम में पसीना बहाने के साथ ग्रास कोर्ट पर भी अभ्यास कर रही थीं।

पिछले साल वह विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में सेरेना विलियम्स से हार कर बाहर हो गई थीं। सेरेना ने बाद में विंबलडन का खिताब जीता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493