म्यूनिख, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। जर्मन फुटबाल क्लब बायर्न म्यूनिख के डिफेंडर होल्गर बड्सट्यूबर जांघ में लगी चोट के कारण चार महीनों तक मैदान से दूर रहेंगे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 26 साल के बड्सट्यूबर हाल ही में जांघ की ही चोट से उबरकर टीम में लौटे थे लेकिन चैम्पियंस लीग क्वार्टर फाइनल में मंगलवार को पोरटो के खिलाफ मिली 6-1 की जीत के दौरान वह एक बार फिर चोटिल हो गए।
बड्सट्यूबर ने इसे लेकर निराशा जाहिर की है। बड्सट्यूबर लगातार चोट से परेशान रहे हैं। 2012 से अब तक वह कुल 660 दिन चोट के कारण मैदान से दूर रहते हुए बिता चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath