चोट के बाद भी विश्व कप के पहले मैच में खेलेंगे मुर्तजा

लंदन, 29 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा मांसपेशियों में खिंचाव के बावजूद आईसीसी विश्व कप के पहले मैच में टीम की कमान संभालेंगे।

लंदन, 29 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा मांसपेशियों में खिंचाव के बावजूद आईसीसी विश्व कप के पहले मैच में टीम की कमान संभालेंगे।

बांग्लादेश को अपना पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को खेलना है।

मुर्तजा को मंगलवार को भारत के खिलाफ खेले गए अभ्यास मैच में मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत हुई थी।

वेबसाइट बीडीन्यूज24 डॉट कॉम के मुर्तजा के हवाले से लिखा, “कई बार इस तरह के मामलों में मुझे एक या दो ओवरों में गेंदबाजी करने में परेशानी होती है। एक बार जब मैं इससे पार पा लेता हूं तो कोई दिक्कत नहीं होती। आज (मंगलवार को) भी मुझे कोई परेशानी नहीं हुई।”

मुर्तजा ने कहा, “छठे ओवर में जरूर मुझे मांसपेशियों में खिंचाव हुआ। मैं अपने आप को चार या पांच ओवर बाद रोक सकता था लेकिन रोहित और कोहली लगातार रन कर रहे थे तो मुझे लगा कि ऐसी स्थिति में मुझे गेंदबाजी करनी चाहिए।”

अभ्यास मैच के दौरान मुर्तजा को अधिकतर समय ड्रेसिंग रूम में देखा गया। उनकी जगह शाकिब गेंदबाजी कर रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493