चोट से उबर कर अभ्यास पर लौटे रोनाल्डो

मेड्रिड, 20 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड के लिए खेलने वाले पुर्तगाल के खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो घुटने की चोट से उबर कर क्लब के साथ अभ्यास में लौट आए हैं। क्लब के कोच जिनेदिन जिदान ने इस बात की पुष्टि की।

रोनाल्डो को यूरो कप-2016 के फाइनल में फ्रांस के खिलाफ मैच के दौरान चोट लग गई थी।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, शनिवार को अभ्यास सत्र के दौरान रोनाल्डो ने टीम से इतर अभ्यास किया और वह स्वस्थ दिखाई दिए। उनके अलावा करीम बेंजेमा ने भी टीम से अलग अभ्यास किया। वह पीठ में चोट की समस्या से जूझ रहे हैं।

मेड्रिड स्पेनिश लीग में अपने अभियान की शुरुआत रियल सोसीदाद के खिलाफ करेगा, लेकिन जिदान को रोनाल्डो और बेंजेमा के लिए अभी लक्ष्य तय करना बाकी है।

कोच ने कहा, “मैं रोनाल्डो की वापसी की तारीख नहीं बता सकता। यह अच्छा है कि वह अभ्यास कर रहे हैं, गेंद के साथ खेल रहे हैं, यह अच्छा संकेत है। वह जल्द से जल्द वापस आना चाहते हैं और मैं उन्हें अभ्यास करता देख कर खुश हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493