चोट से उबर रहे अगुएरो का अर्जेटीना के साथा खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षण

ब्यूनस आयर्स, 18 मई (आईएएनएस)। अपने घुटने की चोट से उबर रहे सर्गियो अगुएरो ने अर्जेटीना फुटबाल टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षण शुरू कर दिया है।

अगुएरो ने जेवियर मास्चेरानो, मैनुएल लानजीनी, निकोल्स टेगलियाफिको और एडुआडरे साल्वियो के साथ प्रशिक्षण शुरू कर दिया है।

इन सभी खिलाड़ियों को रूस में होने वाले फीफा विश्व कप के लिए टीम में शामिल किया गया है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, अर्जेटीना फुटबाल महासंघ ने अपने वेब पेज पर जारी एक संदेश में कहा कि इन पांच खिलाड़ियों को कोच जॉर्ज साम्पोली ने प्रारंभिक टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने सप्ताह में तीसरी बार प्रशिक्षण किया है।

प्रशिक्षण सत्र इस सप्ताह चलेगा और 35 अन्य खिलाड़ी भी आगामी दिनों में इस प्रशिक्षण सत्र में शामिल होंगे।

कोच साम्पोली सोमवार को 14 जून से रूस में होने वाले विश्व कप के लिए फाइनल 23 सदस्यीय टीम की घोषणा करेंगे।

अर्जेटीना की टीम रविवार को वेलेज सार्सफील्ड के जोस अमालफितानी स्टेडियम में दर्शकों के लिए ओपन सेशन में प्रशिक्षण करेंगे। इसके दो दिन बाद टीम दोस्ताना मैच खेलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493