चोलामंडलम इंवेस्टमेंट का मुनाफा 25 फीसदी बढ़ा

चेन्नई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) चोलामंडलम इंवेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी लि. ने गुरुवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका मुनाफा 25 फीसदी बढ़ा है।

कंपनी ने यहां जारी एक बयान में कहा कि उसने 30 जून 2017 को समाप्त तिमाही के दौरान 206.58 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है, जोकि पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 165.73 करोड़ रुपये था।

कंपनी के मुताबिक समीक्षाधीन अवधि में कुल 4,853 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया, जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 4,561 करोड़ रुपये था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493