छग:नक्सल से जुड़े केस में पत्रकार समेत 3 लोगों के घर NIA की रेड

रायपुर- छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित आमाबेड़ा में एनआईए ने छापेमारी की है। आमाबेड़ा के एक स्थानीय पत्रकार निवास के साथ ही तीन लोगों के ठिकानों पर एनआईए ने छापा मारा है। जिले की पुलिस भी एनआईए के साथ मौजूद है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक नक्सल लिंक मामले में एनआईए यह छापेमारी कर रही है। फिलहाल एनआईए द्वारा किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी जा रही है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने सुबह में चार से छह जगहों पर छापेमारी की है। इसमें कांकेर के मुजालगोंडी, कलमुचे, आमाबेड़ा और जिवलामारी गांवों में छापेमारी की है। ये इलाके नक्सल गतिविधियों के लिए फेमस हैं।

आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के उसेली गांव में एक स्थानीय पत्रकार के निवास पर भी टीम ने दबिश दी है। टीम लोगों से पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई में टीम नक्सलियों के साथ कनेक्शन की जांच कर रही है।

एजेंसी यहां पर नक्सली नेटवर्क से जुड़े सुराग तलाश रही है। इससे पहले भी हुई छापेमारी में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिनसे मोबाइल फोन, दस्तावेज और नगदी मिले थे। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493