छग : अंतरिक्ष विज्ञान पर छत्तीसगढ़ में बनेगी फिल्म ‘महाधूमकेतु’

यह जानकारी मुख्यमंत्री रमन सिंह को उनके निवास कार्यालय में मुलाकात के दौरान पूर्व संसदीय सचिव विजय बघेल के नेतृत्व में राजनांदगांव, दुर्ग और भिलाई के फिल्म कलाकारों के प्रतिनिधिमंडल ने दी।

उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि राजनांदगांव के ग्राम सुकुल दैहान निवासी अंकुश देवांगन, पूणार्नंद देवांगन और उनके साथियों की ओर से अंतरिक्ष विज्ञान पर आधारित फिल्म ‘महाधूमकेतु’ का निर्माण छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है जो आठ देशों में उन देशों के नाम के साथ रिलीज की जाएगी।

फिल्म ‘महाधूमकेतु’ में भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के योगदान को फिल्माया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने फिल्म के इन नामों का विमोचन किया। उन्होंने फिल्म के निर्माण से जुड़े पटकथा लेखक अंकुश देवांगन और निर्माता पूणार्नंद देवांगन सहित पूरी टीम को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने फिल्म की विषयवस्तु की भी तारीफ की। इस अवसर पर अंकुश देवांगन सहित लोकगायिका रजंनी रजक, रूआंबांधा के पार्षद और रंगकर्मी राजेंद्र रजक व अन्य अनेक सहयोगी उपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493