यह जानकारी छत्तीसगढ़ राज्य टेनिस संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की रायपुर में हुई बैठक में दी गई।
इस बैठक में भिलाई में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन के अलावा कई फैसले लिए गए।
संघ के अध्यक्ष विक्रम सिंह सिसोदिया ने बताया, “इस टूनार्मेंट की पुरस्कार राशि खेलमंत्री भैया लाल राजवाड़े की घोषणा के अनुरूप बढ़ाकर 10 लाख रुपए कर दी गई है। इसी तरह वर्ष 2018 में 19 फरवरी से पुरुष राष्ट्रीय और अंतर्राज्यीय, 27 फरवरी से महिला राष्ट्रीय एवं अंतर्राज्यीय टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन भिलाई में किया जाएगा।”
उन्होंने कहा, “बैठक में महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने टेनिस अकादमी और टेनिस स्टेडियम के निर्माण को जल्द से जल्द निपटाने को कहा। साथ ही राज्य चैंपियनशिप दिसंबर के अंतिम सप्ताह में कराने की घोषणा और छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में टेनिस का प्रचार करने के लिए एक कमेटी के गठन की घोषणा की।”
इस बैठक में संघ के कोषाध्यक्ष लारेंस सेंटियागो, उपाध्यक्ष डॉ अजय पाठक, एस स्वामीनाथन, अवतार जुनेजा, सहसचिव रूपेंद्र सिंह चौहान, सुशील बालानी, राजेश पाटिल, सुनील सुराणा, आशुतोष सिंह, कार्यकारिणी सदस्य हेनरी सेंटियागो, तरसिस मेरिल, सिद्धार्थ देवरस और रोहिन सेंटियागो सहित कई लोग मौजूद थे।
dharmpath.com dharmpath