इनके अलावा महासचिव पद पर आनंदेश्वर पांडेय को पुन: निर्विरोध चुना गया।
यह चुनाव मंगलावार को बाबू बनारसी दास बैंडमिंटन अकादमी, लखनऊ में वार्षिक आमसभा में हुए।
इस बैठक में चुनाव अधिकारी रिटायर्ड आईपीएस हरभजन सिंह, खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली से पर्यवेक्षक के रूप में राजेंद्र सिंह और भारतीय ओलम्पिक संघ से पर्यवेक्षक के रुप में डीके सिंह उपस्थित थे।
उपाध्यक्ष चुने गए जी. सुरेश बाबे को पश्चिम क्षेत्र की जिम्मेदारी देते हुए उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तराखंड का प्रभार सौंपा गया है।
इसके अलावा बैठक में आने वाले समय में की कार्यसूची पर चर्चा भी की गई।
dharmpath.com dharmpath