छग : 5 लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया समर्पण (फोटो सहित)

पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप ने कहा कि रविवार 3 सितंबर को महिला नक्सली श्यामला सोढ़ी उर्फ पोज्जे सोढ़ी (27) निवासी ग्राम पालोड़ी, थाना किस्टाराम जिला सुकमा ने आत्मसमर्पण किया है।

वर्ष 2013 में सुकमा जिले के टहकवाड़ा थाना तोंगपाल में माओवादी हमले में 16 पुलिसकर्मी शहीद हुए थे, जिसमें श्यामला भी शामिल थी। इसके खिलाफ ओड़िशा और छत्तीसगढ़ के थानों में कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। शासन की ओर से इस पर 5 लाख का इनाम था।

एसपी कश्यप ने प्रोत्साहन राशि के रूप में श्यामला को 10 हजार रुपये भी दिए हैं।

श्यामला को 2008 में किस्टाराम एरिया कमेटी सदस्य नक्सली कमांडर कोसा ने माओवादी संगठन में चेतना नाट्य मंच सदस्य के रूप में भर्ती किया था। इसके कार्य को देखते हुए कुछ समय बाद किस्टाराम एलओएस का सदस्य बनाया गया, जहां 6 माह काम करने के बाद नक्सली कमांडर आयतू ने इसे ओड़िशा में नक्सल गतिविधियों के लिए भेजा।

इस दौरान इसे एसएलआर राइफल दी गई थी। वर्ष 2013 में उसे कांगेरवैली का कमांडर बनाया गया और तब इसे इंसास राइफल दी गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493