छठे जागरण फिल्मोत्सव का आगाज ‘मसान’ से

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। एक जुलाई से शुरू होने जा रहे छठे जागरण फिल्मोत्सव का आगाज नीरज घवन निर्देशित ‘मसान’ फिल्म से होगा। यह इस साल कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में दो प्रतिष्ठित पुरस्कार जीत चुकी है।

‘मसान’ भारत के एक छोटे से शहर के चार लोगों की कहानी है। इसमें अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और संजय मिश्रा के अलावा नवोदित कलाकार विक्की कौशल और श्वेता त्रिपाठी भी हैं।

‘मसान’ एक जुलाई की शाम घवन और फिल्म की स्टार कास्ट द्वारा व्यक्तिगत रूप से फिल्मोत्सव प्रतिनिधियों को भेंट की जाएगी।

जागरण फिल्मोत्सव के रणनीतिक सलाहकार मनोज श्रीवास्तव ने एक बयान में कहा, “इतनी प्रतिष्ठित और बहुमूल्य फिल्म से फिल्मोत्सव का आगाज एक सम्मान की बात है। ‘मसान’ तो बस शुरुआत है। इस साल फिल्मोत्सव में फिल्म प्रतिनिधियों के लिए बहुत कुछ है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493