छत्तीसगढ़ के संजय शर्मा वल्र्ड बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप के निर्णायक बने

रायपुर, 11 जून (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के बॉडी बिल्डर संजय वल्र्ड बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप में बतौर निर्णायक बुलाया गया है। 13 से 14 जून तक इटली में होने वाली 40वीं वल्र्ड चैंपियनशिप के लिए कई हॉलीवुड स्टार को भी बुलाया गया है। संजय शर्मा को भारतीय टीम का प्रशिक्षक भी बनाया गया है।

चैम्पियनशिप में मिस्टर वल्र्ड जूनियर, सीनियर, मास्टर्स, मिस फिटनेस, मिस शेप, कपल्स के इवेंट होंगे। संजय शर्मा इसके पहले भी कई अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में निर्णायक की भूमिका निभा चुके हैं।

वीर हनुमान सिंह पुरस्कार से सम्मानित संजय शर्मा राज्य के पहले ऐसे निर्णायक हैं, जिन्हें वल्र्ड चैम्पियनशिप के लिए बुलाया गया है। वे टीम इंडिया के साथ आज इटली के लिए रवाना होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493