छत्तीसगढ़ के 14 सिनेमाघरों में ‘मया-2’

रायपुर, 28 नवंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के 10 सिनेमाघरों के सिंगल स्क्रीन में लगी राज्य की पहली सीक्वल फिल्म ‘मया-2’ कांकेर महासमुंद, कोंडागांव, बसना सहित विभिन्न जिलों के 14 सिनेमाघरों में नई साज सजावट के साथ लगाई गई है। इसके बाद प्रदेश के प्रमुख जिलों के 24 सिनेमाघरों में यह फिल्म देखाई जाएगी। पारिवारिक और साफ-सुथरी इस फिल्म को प्रदेशवासी खूब पसंद कर रहे हैं।

‘मया-2’ के निर्माता और अभिनेता प्रकाश अवस्थी, अमित चौधरी, ललित अग्रवाल व अशोक मालू ने बताया कि पहले दौर में बिलासपुर में शिव टाकीज, धमतरी में देवश्री टाकीज, रायगढ़ में गोपी टाकीज, भाटापारा में मुकुट, अंबिकापुर में जैसवाल, बेमेतरा में रतन, पेंड्रा रोड में अन्नपूर्णा तथा जगदलपुर में अनुपमा टाकीज में ‘मया-2’ लगाई गई।

27 नवंबर को तिल्दा के न्यूराज, राजिम में गैलेक्सी, सारंगढ़ में सिटीसिनेमा, जांजगीर में मैट्रो, बसना में सिटीसिनेमा, महासमुंद में विठोबा, कोंडागांव में किशोर, आरंग में अग्रवाल, कांकेर में पूर्वा, डोंगरगढ़ में यदुवीर, पिथौरा में गरिमा, सक्ति में संतोषी, अकलतरा में सुदर्शन और पनियाजेब में एसआर सिनेमा टॉकीज में यह फिल्म लगाई गई।

उन्होंने बताया कि ‘मया’ और ‘टूरा रिक्शावाला’ की सफलता के बाद ‘मया-2’ को भी दर्शकों ने सराहा है। गोवर्धन पूजा के दिन 12 नवंबर को रीलीज हुई इस फिल्म को देखने लगातार दूसरे सप्ताह भी लोगों की भीड़ टॉकीज पहुंच रही है।

फिल्म के प्रमुख कलाकारों में प्रकाश अवस्थी, एरिजवाना, शिखा चिताम्बरे, राजेश अवस्थी, उपासना वैष्णव, पुष्पांजलि शर्मा, सलीम अंसारी, काशी नायक, ललित उपाध्याय, जॉनसन, अरुण, उर्वशी साहू, डॉ. अजय सहाय, बेबी अनीशा, मनोज दीप, गज्जू, माण्प्राशू अवस्थी, राजेश चंद्राकर शिव कुमार दीपक, बोचकू निषाद व अखिलेश वर्मा शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493