छत्तीसगढ़ में 5 नक्सली ढेर

नारायणपुर (छत्तीसगढ़), 19 नवंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में शनिवार को एक मुठभेड़ में पांच नक्सली मारे गए।

नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने आईएएनएस से कहा, “नारायणपुर और बीजापुर की सीमा पर बेचा गांव के पास शुक्रवार शाम लगभग 5.30 बजे पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।”

मीणा ने कहा, “यह जिला रिजर्व गार्ड्स (डीआरजी) और पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) द्वारा चलाया गया एक संयुक्त अभियान था।”

नक्सलियों के पास से एक .315 राइफल और 12 बोर की तीन राइफलें बरामद हुई हैं।

उन्होंने बताया, “जंगली इलाके में खून के धब्बे पाए जाने के आधार पर हमें अनुमान है कि नक्सलियों की तरफ पांच-छह लोग और मारे गए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493