छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री माया साहू पर एसिड अटैक

भिलाई. शहर के सुपेला इलाके में शनिवार की दोपहर एक युवती पर ऐसिड अटैक की घटना हुई है. बताया जा रहा है कि युवती आपने घर से बाहर निकल रही थी, इसी दौरान किसी युवक ने उस पर केमिकल फेंक दिया, जिससे उसे तेज जलन हुई और उसका शरीर झुलसने लगा. युवती को जिला अस्पताल दुर्ग में उपचार के लिए दाखिल कराया गया है. युवती का नाम माया साहू बताया गया है जो छत्तीसगढ़ी फिल्मों की अभिनेत्री है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर पीड़ित युवती माया साहू सुपेला स्थित अपने घर से बाहर निकली थी. इसी दौरान बाइक सवार एक युवक वहां पहुंचा और बोतल में रखा केमिकल उसपर उड़ेल कर फरार हो गया. इसके बाद युवती दर्द से छटपटाने लगी.

सड़क पर मौजूद लोगों ने युवती को उठाया और परिजनों को सूचना दी. इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई और युवती को तत्काल अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने युवती पर एसिड से हमले की पुष्टी की है. जिला अस्पताल में अभी युवती का इलाज चल रहा है.

पुलिस ने बताया कि युवती छत्तीसगढ़ी फिल्मों में अभिनेत्री के रूप में काम करती है. पुलिस ने अज्ञात आरोपित युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया. अभी युवती का बयान दर्ज नहीं किया गया. लोगों द्वारा बताए गए आरोपित के हुलिए के आधार पर उसकी पतासाजी की जा रही है.

पुलिस का कहना है कि युवती के बयान के बाद मामले में आगे जांच हो पाएगी. यह घटना शहर के बेहद भीड़-भाड़ वाले इलाके में हुई है. बताया जा रहा है कि युवती के सिर पर भी चोट आई है. प्रारंभिक तौर पर पुलिस आरोपित की पतासाजी में जुटी है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493