छरहरी रहने के लिए केली ने की मनमानी

लॉस एंजेलिस, 21 मार्च (आईएएनएस)। गायिका केली ऑस्बर्न अपनी काया को छरहरी रखने के लिए डॉक्टरों की सलाह को नजरअंदाज कर रही हैं।

वेबसाइट ‘फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, 30 वर्षीया केली को डॉक्टरों ने पिछले साल निमोनिया होने बाद से व्यायाम न करने की सलाह दी थी, लेकिन केली तब भी छरहरी रहने की चाह में व्यायाम करती हैं।

उन्होंने पत्रिका ‘क्लोजर’ को बताया, “मुझे निमोनिया हुआ था और इस वजह से मेरी पीठ में दर्द रहता है।”

उन्होंने बताया, “मुझे डॉक्टरों ने व्यायाम नहीं करने के लिए कहा था, लेकिन तब भी मेरा शरारती मन थोड़ा बहुत व्यायाम करने से नहीं मानता। मैं छरहरी रहना चाहती हूं।”

केली को सप्ताह में नियमित व्यायाम की लत है और वह चाहती हैं कि उनका पीठ दर्द जल्द से जल्द ठीक हो, ताकि वह फिर से नियमित व्यायाम शुरू कर सकें।

उन्होंने कहा, “मैं बस फिर से ठीक होना चाहती हूं, ताकि अपनी पुरानी जीवनशैली में लौट सकूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493