छींकने से मेरी पसली की मांसपेशी फट गई थीं : बिली क्रिस्टल

लॉस एंजेलिस, 20 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता बिली क्रिस्टल का कहना है कि एक बार छींकने के कारण उनकी एक पसली की मांसपेशी फट गई थी।

लॉस एंजेलिस, 20 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता बिली क्रिस्टल का कहना है कि एक बार छींकने के कारण उनकी एक पसली की मांसपेशी फट गई थी।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, क्रिस्टल ने सोमवार रात को टीवी शो ‘जिमी किमेल लाइव’ पर बताया कि उन्हें अपने साक्षात्कार के तय कार्यक्रम में बदलाव क्यों करना पड़ा। वह शो के लिए पिछले महीने साक्षात्कार देने वाले थे।

बिल ने कहा, “छींकने के कारण मेरी एक पसली की मांसपेशी फट गई थी और मैं सांस भी नहीं ले पा रहा था।”

बिल ने इसे ‘सबसे अजीब चोट’ बताते हुए कहा कि वह टेलीविजन के सामने ऊंघ रहे थे, तभी एक जोरदार छींक से वह जाग गए।

उन्होंने कहा, “यह ऐसी चोट नहीं थी, जिसके बारे में मैं शेखी बघार सकूं। मुझे यह चोट किसी जलती कार से किसी महिला को नहीं बचाने में नहीं लगी। न ही मैने किसी आग की लपटों में झुलस रहे अनाथालय से किसी अनाथ को बचाया। मुझे यह चोट केवल छींकने से लगी थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493