छुट्टियों का आनंद ले रहे बार्सिलोना के खिलाड़ी

बार्सिलोना, 31 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका में अपने प्री-सीजन दौरे के समापन के बाद बार्सिलोना के खिलाड़ी तीन दिन की छुट्टियां बिता रहे हैं।

इन छुट्टियों के बाद इस सप्ताह के अंत में खिलाड़ी प्रशिक्षण सत्र में लौटेंगे।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, कोच एर्नेस्टो वालवेर्डे की टीम दो अगस्त को जोआन गेम्पर स्पोर्ट्स सिटी में प्रशिक्षण में वापस लौटेंगे।

अमेरिका दौरे में बार्सिलोना ने तीन दोस्ताना मैच खेले थे। उसने इंटरनेशनल चैम्पियंस कप खिताब पर कब्जा जमाया।

बार्सिलोना सात अगस्त से गैम्पर ट्रॉफी का आगाज करेगी, जिसमें उसका पहला मैच ब्राजीलियाई क्लब कापेकोएंसी से होगा।

ब्राजील का क्लब अब भी पिछले साल हुई विमान दुर्घटना से उबरने की कोशिश कर रहा है।

इसके अलावा, बार्सिलोना 13 अगस्त को स्पेनिश सुपर कप के पहले चरण में रियल मेड्रिड के खिलाफ मैच खेलेगा। इसके दूसरे चरण का मैच 16 अगस्त को होगा।

ब्राजील के स्ट्राइकर नेमार दा सिल्वा अपनी टीम के साथ स्पेन नहीं पहुंचे। वह इसकी बजाए मियामी से शंघाई गए। वहां वह सोमवार को एक कार्यक्रम में बार्सिलोना का प्रतिनिधित्व करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493