Friday , 17 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » व्यापार » छुट्टी के बाद चीन के शेयर बाजार में तेजी

छुट्टी के बाद चीन के शेयर बाजार में तेजी

प्रमुख सूचकांक शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 2.97 फीसदी तेजी के साथ 3,143.36 पर बंद हुआ। शेंझेन कंपोनेंट इंडेक्स 4.07 फीसदी तेजी के साथ 10,394.73 पर बंद हुआ।

चाईनेक्स्ट इंडेक्स 5.17 फीसदी तेजी के साथ 2,190.31 पर बंद हुआ।

दो शेयर बाजारों में सूचीबद्ध कंपनियों में 2,300 में तेजी रही, जिनमें से 200 में 10 फीसदी का सर्किट लगा।

चीन के टीसीएम विशेषज्ञ तू यूयू को नोबेल पुरस्कार मिलने की घोषणा के कारण पारंपरिक दवाओं (टीसीएम) में काफी तेजी रही। छह कंपनियों में 10 फीसदी और तीन में पांच फीसदी से अधिक तेजी रही।

घरेलू सॉफ्टवेयर कंपनियों के उप सूचकांक में 5.97 फीसदी तेजी रही। संचार और मशीन जैसे अन्य सूचकांकों में भी चार फीसदी से अधिक तेजी रही।

छुट्टी के बाद चीन के शेयर बाजार में तेजी Reviewed by on . प्रमुख सूचकांक शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 2.97 फीसदी तेजी के साथ 3,143.36 पर बंद हुआ। शेंझेन कंपोनेंट इंडेक्स 4.07 फीसदी तेजी के साथ 10,394.73 पर बंद हुआ।चाईनेक्स्ट प्रमुख सूचकांक शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 2.97 फीसदी तेजी के साथ 3,143.36 पर बंद हुआ। शेंझेन कंपोनेंट इंडेक्स 4.07 फीसदी तेजी के साथ 10,394.73 पर बंद हुआ।चाईनेक्स्ट Rating:
scroll to top