छोटे और बड़े पर्दे के बीच की दूरी कम हुई है : करण

नई दिल्ली, 17 नवंबर (आईएएनएस)। वर्ष 2009 में टेलीविजन धारावाहिक ‘कितनी मोहब्बत है’ के साथ करियर की शुरुआत कर चुके टेलीविजन अभिनेता करण कुंद्रा ने कहा कि छोटे पर्दे और बड़े पर्दे के बीच की दूरी काफी कम हुई है।

वर्ष 2009 के बाद से छोटे पर्दे में आए बदलाव के बारे में पूछे जाने पर करण ने आईएएनएस से कहा, “उस समय छोटे और बड़े पर्दे के बीच काफी अंतर था। तब से अब कलाकारों के साथ व्यवहार में काफी बदलाव आया है।”

करण ने बताया कि वह कुछ ऐसे टेलीविजन कलाकारों और अभिनेताओं को जानते हैं, जो बॉलीवुड सितारों से बड़े हैं।

उन्होंने कहा,”मेरे कुछ टेलीविजन कलाकार और अभिनेता दोस्त हैं, जो बॉलीवुड अभिनेताओं से बड़े हैं, इसलिए मुझे लगता है कि बड़े और छोटे पर्दे के बीच का अंतर कम हुआ है।”

करण (32) वर्तमान में अपनी प्रेमिका अभिनेत्री वीजे अनुषा दांडेकर के साथ ‘एमटीवी लव स्कूल’ के दूसरे सत्र की मेजबानी कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493