छोटे कारोबार के लिए ओरबी प्रो ट्राई-बैण्ड वाय फाय सिस्टम लेकर आया नेटगियर

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। छोटे एवं मध्यम आकार के कारोबारों के लिए नेटवकिर्ंग डिवाइस बनाने वाले अग्रणी प्रदाता नेटगियर ने ओरबी प्रो वाय-फाय सिस्टम लॉन्च किया है, जो कारोबारों को सुरक्षित, भरोसमंद और फास्ट वाय-फाय उपलब्ध कराएगा।

नेटगियर द्वारा छोटे कारोबारों के लिए पेश किया गया ओरबी प्रो ट्राई-बैण्ड प्रो वाय-फाय सिस्टम पेटेन्टेड फास्टलेन 3 टेक्नोलॉजी से युक्त है, जिसे पुरस्कार विजेता ओरबी ट्राई-बैण्ड होम वाय-वाय सिस्टम में शामिल किया गया है। यह उद्योग जगत का पहला वाय-फाय समाधान है जिसे छोटे कारोबारी खुद बड़ी आसानी से इन्स्टॉल कर सकते हैं।

ओरबी प्रो कॉमर्शियल लोकेशन्स जैसे पेशेवर कार्यालयों, रेस्तरां, रीटेल, ब्रेकफास्ट इन, आदि के लिए बेहतरीन वाय-फाय समाधान है। इसके लिए पेशेवर द्वारा इन्स्टॉलेशन कराने या वायरिंग आदि की जरूरत नहीं होती। बिना किसी अतिरिक्त लागत के इसे बड़ी आसानी से इन्स्टॉल किया जा सकता है।

ओरबी प्रो कई अच्छे फीचर्स से सुसज्जित है और इसके अनेकों फायदे हैं। यह बिना तारों के आसान सेटअप से युक्त है और इसमें ट्राई-बैण्ड हाई-स्पीड वाय-फाय लगा है। साथ ही इसमें ब्लेजिंग-फास्ट 802.11 एसी वाय-फाय लगा है और यह मल्टीपल एसएसआईडी से भी युक्त है।

ओरबी प्रो एसी 3000 ट्राई बैण्ड वाय-फाय सिस्टम 39,000 रुपये की कीमत पर अधिकृत नेटगियर पार्टनर्स, अन्य विक्रेता चैनलों एवं ई- कॉमर्स पोर्टल्स के माध्यम से उपलब्ध है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493