छोटे पर्दे की विषय सामग्री में सुधार की बहुत गुंजाइश : प्राची देसाई

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। छोटे पर्दे से अपने करियर का आगाज करने वाली अभिनेत्री प्राची देसाई का कहना है कि आज टेलीविजन के धारावाहिकों की विषय सामग्री चिंता का विषय है और उसमें सुधार की बहुत गुंजाइश है।

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। छोटे पर्दे से अपने करियर का आगाज करने वाली अभिनेत्री प्राची देसाई का कहना है कि आज टेलीविजन के धारावाहिकों की विषय सामग्री चिंता का विषय है और उसमें सुधार की बहुत गुंजाइश है।

प्राची ने धारावाहिक ‘कसम से’ में मुख्य किरदार (बानी) निभाकर सफलता पाने के बाद फिल्म जगत में कदम रखा।

प्राची (27) की निकट भविष्य में छोटे पर्दे का रुख करने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने एक साक्षात्कार में आईएएनएस को बताया, “ईमानदारी से कहूं तो मौजूदा समय में भारत में छोटा पर्दा मुझे बहुत दुखी कर देता है। यह चिंता का एक बहुत बड़ा संकेत है।”

उन्होंने कहा, “हमें देश और दुनिया किस ओर जा रही है और हमारे आसपास क्या हो रहा है, यह देखना चाहिए। हमें अपनी आंखें खोलनी चाहिए और उसी अनुसार, लोगों को विषय सामग्री देनी चाहिए। मैं यह नहीं कह रही हूं कि टेलीविजन समाज सेवा का माध्यम है, लेकिन टेलीविजन विभिन्न स्तरों पर कई लोगों पर असर डालता है।”

हाल में प्राची की ‘अजहर’ फिल्म रिलीज हुई है। उनका मानना है कि छोटा पर्दा एक बहुत बड़ी दर्शक संख्या का मनोरंजन करता है। उन्होंने कहा, “हमें यकीनन बेहतर विषय सामग्री की जरूरत है। हमें ऐसी विषय सामग्री की जरूरत नहीं है, जो बहुत प्रतिगामी है और प्रत्येक स्तर पर बहुत ज्यादा चौंकाने वाली है।”

‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई’ में काम कर चुकीं प्राची ने कहा, “हमें बहुत सुधार की जरूरत है। बहुत वर्षो पहले हमारे पास दृष्टिकोण और संबद्धता के लिहाज से बहुत ही एडवांस धारावाहिक हुआ करते थे।”

‘अजहर’ पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की बायोपिक है, जिसमें प्राची ने उनकी पहली पत्नी की भूमिका निभाई है।

प्राची को लगता है कि बायोपिक का चलन थोड़ा लंबे समय तक चलना चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493