नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। ‘काय पो चे’ और ‘मर्दानी’ फिल्म में काम कर चुके अभिनेता ताहिर राज भसीन का कहना है कि वह छोटे पर्दे पर आने को उतावले नहीं हैं और फिलहाल फिल्मों में ही अपने करियर पर ध्यान देना चाहते हैं।
ताहिर ने प्रदीप सिकदर निर्देशित ‘मर्दानी’ (2014) से बॉलीवुड में कदम रखा और अब जॉन अब्राहम एवं सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत आगामी फिल्म ‘फोर्स 2’ में नजर आएंगे।
यह पूछे जाने पर कि क्या आप छोटे पर्दे पर किस्मत आजमाना चाहते हैं? ताहिर (29) ने आईएएनएस को बताया, “नहीं, मुझे नहीं लगता कि मैं जल्दबाजी में टेलीविजन पर आऊंगा।”
उन्होंने हालांकि कहा कि वह अच्छी तरह जानते हैं कि आज कई दिग्गज कलाकार छोटे पर्दे पर हाथ आजमा रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath