छोटे पर्दे पर नए शो में नजर आएगी रॉकी व मयूर की जोड़ी

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। शो ‘हाईवे ऑन माई प्लेट’ के लिए मशहूर टेलीविजन की प्रसिद्ध प्रस्तोता जोड़ी रॉकी और मयूर जल्द ही आगामी नए शो ‘रॉकी एंड मयूर्स ऑफबीट आस्ट्रेलिया’ में दिखाई देगी।

रॉकी और मयूर ने संयुक्त रूप से एक बयान में कहा, “आस्ट्रेलिया की हमारी यात्रा एक अनोखी यात्रा साबित हुई। इस दौरान हमारी कई अविस्मरणीय यादें रहीं, जो जीवन भर हमारे साथ रहेंगी। इन अविस्मरणीय यादों में डॉलफिन्स के साथ समुद्र में गोता लगाना एक बेहद यादगार अनुभव रहा।”

प्रस्तोता जोड़ी ने कहा, “विक्टोरिया में ‘द जैक रैबिट वाइनयार्ड’ (एक प्रसिद्ध भोजनालय) भोजन के लिए हमारे पंसदीदा स्थानों में से एक रहा। हमें स्थानीय लोगों से बातचीत करने का मौका मिला। उन्होंने अपने ताजा उत्पादों की बातें साझा कीं। उनके साथ हमारी काफी अच्छी और उपयोगी बातचीत हुई। ये हमारे जीवन के शानदार लम्हे रहे।”

रॉकी व मयूर इस शो में उत्तरी क्षेत्र, दक्षिणी आस्ट्रेलिया, न्यू साउथ वेल्स, क्वीनस्लैंड और पश्चिमी आस्ट्रेलिया में घूमते दिखाई देंगे। यह शो ‘लिविंग फूड्ज’ चैनल पर 31 जुलाई से प्रसारित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493