मुंबई, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। जंगली पिक्चर्स नए तरीके से अपनी डिजिटल शुरुआत करने के लिए तैयार है। इसकी पहली वेब श्रृंखला अर्नब रे की ‘द महाभारत मर्डरर’ का रूपांतरण है।
इस बारे में बात करते हुए निर्देशक सृजित मुखर्जी ने कहा, “अर्नब और मैं सोशल मीडिया पर बातचीत किया करते थे। वह एक लोकप्रिय ब्लॉगर हैं और मैंने उनकी पोस्ट पढ़ा करता था। कुछ समय पहले उन्होंने मुझे एक स्क्रिप्ट दी और मुझसे पूछा कि क्या मैं इसे एक फिल्म के रूप में रूपांतरित करना चाहता हूं। इसे पढ़ने के बाद मैंने उनसे कहा कि मैं एक बहुत ज्यादा हिंसक कहानी की तलाश में हूं। जब उन्होंने ‘महाभारत मर्डरर’ लिखी तो उसे पब्लिश करने से पहले मेरे पास भेजी। मुझे यह बेहद पसंद आई और स्क्रीन पर इसे उतारने के लिए उत्साहित हो गया।
इस श्रृंखला में एक महिला जासूस और उसकी सहयोगी सीरियल किलर की तलाश में है, जिसे लगता है कि उसका पुनर्जन्म हुआ है और वह दुर्योधन है। वह नए जमाने के पांडवों की हत्या कर कौरवों से बदला लेना चाहता है। यह पांच पांडवों और द्रौपदी के नाम पर छह अध्यायों में विभाजित है। यह लगभग 12,13 एपिसोड की होगी। सृजित ने कहा कि वह इसकी शूटिंग साल के बीच में शुरू करने की योजना बना रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath