‘जकोबिंते स्वर्गराज्यम’ में गौतम मेनन की जगह अश्विन कुमार

चेन्नई, 20 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता और मिमिक्री कलाकार अश्विन कुमार को आगामी मलयालम फिल्म ‘जकोबिंते स्वर्गराज्यम’ में फिल्मकार गौतम मेनन की जगह लिया गया है।

अश्विन दुबई के एक व्यवसायी हैं और वह इस फिल्म के साथ मलयालम फिल्मों में अपनी पारी की शुरुआत कर रहे हैं।

एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “पहले गौतम को फिल्म में लिया गया था। उन्होंने इस भूमिका के लिए अपनी दाढ़ी भी बढ़ा ली थी, लेकिन अन्य प्रतिबद्धताओं के कारण उन्हें यह फिल्म छोड़नी पड़ी। उनकी जगह अश्विन को लिया गया है, जो यह मजेदार भूमिका निभाएंगे।”

फिल्म में निविन पौली, रेंजी पनिकर, साईं कुमार और लक्ष्मी रामकृष्णन भी हैं।

अपनी मिमिकरी के लिए यूट्यूब पर बेहद मशहूर अश्विन आगामी तमिल फिल्म ‘ध्रुवंगल पथिनारु’ से तमिल फिल्मों में भी अभिनय की शुरुआत करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493