जगन्नाथ ने तेलुगू फिल्म के मारधाड़ वाले दृश्यों की शूटिंग पूरी की

चेन्नई, 23 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता नंदमूरि बालकृष्णा के साथ आगामी तेलुगू फिल्म पर काम शुरू कर चुके फिल्मकार पुरी जगन्नाथ ने बताया कि उन्होंने फिल्म के मारधाड़ वाले दृश्यों की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है।

जगन्नाथ ने कहा, “‘एनबीके 101’ में मारधाड़ वाले दृश्यों का अपना पहला शेड्यूल पूरा किया। यह नंदमूरि बालकृष्णा के प्रशंसकों के लिए उत्सव जैसा है।”

यह बालकृष्णा की 101वीं फिल्म है। इस महीने की शुरुआत में, यह पुरी जगन्नाथ और बालकृष्णा के सहयोग से बनने वाली पहली फिल्म होगी।

खबर है कि अभिनेता सुधीर बाबू इसमें खलनायक की भूमिका में दिखेंगे।

हालांकि अभी टीम के कलाकारों के नाम पर अभी अंतिम मुहर नहीं लगी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493