चेन्नई, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। महंगी श्रेणी की कार निर्माता कंपनी जगुआर लैंड रोवर इंडिया लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि उसने जनवरी-मार्च 2016 तिमाही में साल-दर-साल आधार पर 45 फीसदी अधिक कारें बेची।
कंपनी ने अपने एक बयान में कहा कि आलोच्य अवधि में उसने 1,000 से अधिक कारें बेची। इस बिक्री में हाल में ही लांच की गई ऑल-न्यू जगुआर एक्सई और डिस्कवरी स्पोर्ट्स जैसी कारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कंपनी के अध्यक्ष मोहित सूरी ने बयान में कहा, “जगुआर एंड लैंड रोवर ब्रांड अब देश में पूरी तरह से स्थापित हो गया है। फरवरी 2016 में भारतीय बाजार में लांच की गई ऑल-न्यू जगुआर एक्सई (पेट्रोल कार) को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।”
उन्होंने कहा, “मॉडल वर्ष 2016 वाले जगुआर एक्सजे, रेंज रोवर इवोक और डिस्कवरी स्पोर्ट की भी अच्छी मांग रही।”
कंपनी देश के 23 आउटलेट के जरिए भारत में निर्मित और विदेश से आयातित कारें बेचती है।
dharmpath.com dharmpath