‘जग्गा जासूस’ की कमाई 30 करोड़ के पार

मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। रणवीर कपूर और कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्म ‘जग्गा जासूस’ की कमाई में सप्ताहांत पर अच्छी उछाल देखने को मिली है। इस फिल्म ने देशभर में बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 33.17 करोड़ रुपये की कमाई की है।

फिल्म की टीम से जारी बयान के मुताबिक, 14 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 8.57 करोड़ रुपये कमाए। 15 जुलाई को 11.53 करोड़ रुपये और 16 जुलाई को फिल्म ने 13.07 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने कुल 33.17 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

‘जग्गा जासूस’ जग्गा और श्रुति के जीवन के उतार-चढ़ावकी कहानी है।

डिज्नी और पिक्चरशुरू प्रोडक्शन्स की ‘जग्गा जासूस’ अनुराग बसु द्वारा निर्देशित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493