‘जग्गा जासूस’ की रिलीज आगे बढ़ाने पर विचार

मुंबई, 20 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता अनुराग बसु का कहना है कि उनकी नई फिल्म ‘जग्गा जासूस’ की रिलीज के लिए वह एक बेहतर तिथि की तालाश में हैं। उनका कहना है कि वह फिल्म को विद्यार्थियों की परीक्षा के बीच में रिलीज करने के बजाय सही समय पर रिलीज करना चाहेंगे।

फिलहाल, फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 12वीं बोर्ड की परीक्षा नौ मार्च से शुरू है और यह 29 अप्रैल को समाप्त होगी।

उत्तर प्रदेश और पंजाब में चल रहे विधानसभा चुनाव की वजह से परीक्षा की तिथियां बढ़ा दी गईं।

बसु का कहना है कि बेहतर रिलीज तारीख मिलने के बाद ही फिल्म रिलीज की तारीख आगे बढ़ेगी। इसमें रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिकाओं में हैं।

बसु ने सोमवार सुबह ट्वीट किया, “‘जग्गा जासूस’ एक फैमिली हॉलीडे फिल्म है। परीक्षा तिथि आगे बढ़ने की वजह से हम फिल्म रिलीज के लिए बेहतर तारीख देख रहे हैं।”

‘जग्गा जासूस’ एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। यह एक किशोर जासूस की कहानी है, जो अपने लापता पिता की तालाश करता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493