‘जग्गा जासूस’ के लिए भी ‘बर्फी’ जैसी शैली का इस्तेमाल : अनुराग बसु

मुंबई, 7 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्मकार अनुराग बसु का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म ‘जग्गा जासूस’ का संगीत फिल्म ‘बर्फी’ की तरह ही खुशी का अहसास कराने वाला है।

फिल्म ‘जग्गा जासूस’ में रणबीर कपूर और कटरीना कैफ की जोड़ी है, जो जग्गा यानी रणबीर के पिता की तलाश में निकलते हैं। फिल्में कटरीना के किरदार का नाम श्रुति है।

फिल्म ‘बर्फी’ में रणबीर ने गूंगे-बहरे शख्स का किरदार निभाया था, जबकि प्रियंका ने ऑटिस्टक लड़की का किरदार निभाया था। यह एक सच्चे प्रेम की तलाश की कहानी थी।

बसु ने कहा कि दोनों फिल्मों की कहानी में काफी समानता है।

उन्होंने अपने बयान में कहा, “यह एक खुशी का अहसास कराने वाली फिल्म है। हमने इसे ‘बर्फी’ की तर्ज पर बनाया। मेरी पूरी टीम भी वहीं है। मैं फिल्म में अपनी शैली तक में कोई बदलाव नहीं करना चाहता था। मैंने वहीं शैली अपनाने की कोशिश की, जो ‘बर्फी’ में इस्तेमाल किया था, इसलिए आपको फिल्म देखने पर समानता महसूस होगी। हालांकि दोनों की कहानी अलग है।”

फिल्म ‘जग्गा जासूस’ 14 जुलाई को रिलीज हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493